बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद भी देश में महिलाओं से लेकर मासूम बच्चियों के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के न्यू अशोक नगर में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इंसान की शक्ल में यह शख्स किसी भी हैवान से कम नहीं है क्योंकि पिछले कई सालों में इसने ना जाने कितने दर्जन बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक शख्स उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है और पिछले 13 साल से दिल्ली आकर मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार और छेड़खानी करता था।

1 2 3 4 5 6
No more articles