रेप के बाद आरोपी ने किशोरी के पूरे शरीर पर लगा दी लाल मिर्च, किशोरी पीड़ा से बेहाल , गाज़ियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी (14) के साथ रेप किया। वारदात के बाद फरार आरोपी को करीब 10 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी परिवार के साथ दो माह पहले एटा से विजयनगर आई थी। उसके पिता परचून की दुकान करते हैं। बुधवार सुबह पिता और मां दुकान पर थे जबकि दो छोटे भाई बाहर खेल रहे थे। वह घर पर अकेली थी। किशोरी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे वह रसोई में खाना बना रही थी,  इसी दौरान एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और अंदर से मेन गेट की कुंडी बंद कर दी।

रसोई से चाकू उठाकर उसकी गर्दन पर रख दिया और उसे कमरे में ले गया। कपड़े से चारपाई पर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी रसोई में रखा लाल मिर्च पाउडर लाया और उसके शरीर पर डाल दिया।इसके बाद वह मेन गेट से भाग गया।

पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। किशोरी के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रात करीब नौ बजे विजयनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजब सिंह है। वह ट्रैक्टर चालक है। पीड़िता के मोहल्ले में ही रहता है। आसपास के लोगों के पूछताछ के बाद उसका नाम प्रकाश में आया था। कुछ देर के बाद किशोरी ने किसी तरह अपने बंधन खोले और बाहर आई। पड़ोसियों ने उसे रोते हुए देख उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन घर आए तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी।

No more articles