आरोप है कि इसके बाद उसे अपने गांव पेटवाड़ भी लेकर गया। वहां भी उसने उसे हवस का शिकार बनाया। इस मामले को लेकर परिवार में पंचायत हुई थी लेकिन वह नहीं माना। 22 फरवरी को ललित विश्वविद्यालय आया। वह मुंह पर रूमाल बांधकर क्लास रूम में घुसा। इसके बाद उसके साथ सहेली बैठी देख वह चला गया।

पीड़िता के मुताबिक जब वह क्लास से शौचालय जाने के लिए निकली तब वह उसका पीछा करने लग गया। उसे फिर से फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। सारी हदें पार हुई तो उसने महिला थाने को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अधिकारी राजरानी का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

1 2 3
No more articles