एमएससी छात्रा के मुताबिक वह दो बहनें हैं। दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई है। वर्ष 2014 में उसकी बहन की शादी हुई थी और फिर 2016 में उसकी शादी हुई। शादी से पहले भी उसका अपने ससुराल परिवार में आना जाना था। वहां उसकी मुलाकात पेटवाड़ गांव के निवासी युवक ललित से हुई। वह ससुराल पक्ष के रिश्ते में उसका भतीजा लगता है।

अप्रैल 2016 में वह विश्वविद्यालय में आया। उसने उसे फोन करके हॉस्टल से बाहर बुलाया और फिर उसे कैंटीन लेकर गया। वहां से उसने कोल्ड ड्रिंक ली। इसके बाद दोनों ने ग्राउंड में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी। इसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई।

छात्रा के मुताबिक करीब दो-तीन घंटे बाद उसे होश आया तो वह उसी जगह मौजूद थी। उसे लगा कि जैसे किसी ने उसके शरीर से छेड़खानी की हो। उसने देखा कि ललित के हाथ में मोबाइल था। ललित ने उसे कहा कि उसके पास उसकी अश्लील फोटो हैं। अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह इसे सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

1 2 3
No more articles