लिव इन में रह कर उड़ाई मौज, अब प्रेमी हो गया फरार

लिव इन में रह कर उ

पीड़िता ने नोएडा के सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़िता प्रेमी से जेल में मिलने गई तो उसने जेल से बाहर आकर शादी करने व साथ रखने का झांसा दिया। महिला ने डेढ़ लाख रुपये खर्च करके आरोपी की जमानत करा दी। आरोपी महिला को डेल्टा-1 स्थित फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म किया।इसके बाद वह आरोपी के साथ उसके फूफा के घर गाजियाबाद के गढ़ी गांव में रह रही थी।

वह दो माह की गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों से उससे मारपीट की। बाद में उसकी स्वेच्छा से गर्भ गिरा दिया गया। उसके बाद युवक उसे वहां छोड़कर फिर भाग गया। मामले की रिपोर्ट महिला ने पहले गाजियाबाद कराई थी। अब जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।महिला ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दे दी है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

1 2
No more articles