सेक्स के जोश में लड़की ने खो दिया खुद से काबू और कर बैठी अपने नाबालिग प्रेमी के साथ सेक्स लेकिन उसके बाद जो हुआ वो जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे क्योंकि इसके बाद लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

केरल के कोट्टायम जिले में एक 21 साल की लड़की को नाबालिग प्रेमी के यौन शौषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की के खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल इस संबंध में लड़की के बॉयफ्रेंड की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 17 साल के लड़के की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि लड़की उनके नाबालिग बेटे का यौन शोषण कर रही है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रामापुरम पुलिस महिला की बताई हुई जगह पर पहुंची। लड़की और उसका नाबालिग प्रेमी पुलिस को घर में ही मौजूद मिले। हालांकि दोनों मे खुद बाहर आने से मना कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एर्नाकुलम की रहने वाली महिला को कोट्टायम जिले के जेएफएमसी पाला में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं, नाबालिग लड़की को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों (लड़का और लड़की) के बीच रिश्ता फेसबुक के जरिए बना। दोनों अधिकतर समय तक एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।

बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए साल 2012 में विशेष कानून बनाया गया था। यह कानून बच्चों को छेड़खानी, बलात्कार, कुकर्म और यौन शोषण जैसे मामले से सुरक्षा प्रदान करता है। इसे ही पॉस्को एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) कहा जाता है। इस एक्ट के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है। इस कानून के तहत अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग सजा तय की गई है। 18 साल के बच्चे के साथ किसी भी तरह का यौन-व्यवहार इस कानून अंतर्गत आता है।

यह लड़कियों और लड़कों दोनों को समान रूप से सुरक्षा प्रदान करता है। बुलंदशहर गैंगरेप पर उमा भारती बोलीं- “मेरे शासन में होता तो बलात्कारियों की चमड़ी उतरवा देती”

No more articles