पति ने पत्नी की करवायी कई शादियां, दोस्तों को बुलाकर करता था रेप। दुनिया दिन पर दिन तरक्की करती जा रही है। लेकिन इस बढ़ती दुनिया के बीच महिलाओं के प्रति अपराध में कोई कमी नही आई है। आए दिन महिलाओं का जीवन जीना कठिन होता जा रहा है, लेकिन एक महिला का जीवन तब ज्यादा कठिन हो जाता है जब अपराध को अंजाम देने वाला उसका कोई अपना हो।

दरअसल उन्नाव में एक महिला का धर्मपरिवर्तन कराकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का नाम नेहा है जिसकी मई 2011 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। महिला का आरोप है एक दिन उसकी तबियत खराब हाने पर उसका पड़ोसी वसीम दवाई दिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह ले गया और सीने पर बंदूक तान कर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद से वसीम बार-बार धमकी देकर अलग अलग जगहों पर बुलाता और महिला के साथ संबंध बनाता। इस घटना के कुछ दिनों के बाद उसने जबरदस्ती महिला का धर्मपरिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। 5 साल बाद यह महिला की दूसरी शादी थी। महिला ने वसीम के अलावा उसके दोस्तों पर भी रेप करने का आरोप लगाया है। इस सब के बाद एक दिन हिम्मत करके महिला ने इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में लग गई है।

No more articles