देश में हर रोज़ न जाने कितनी लड़कियां शारीरिक प्रताड़नाओं का शिकार हो जाती हैं। कहीं पति के द्वारा उन्हें जलील कर दिया जाता है तो कहीं बाप ही अपनी बेटी के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी हरकतों को अंजाम दे डालता है। इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जहां एक पति ने अपनी ही पति के साथ ज़ुल्मों सितम की हद पार कर दी। शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद भी जब उस दरिंदे का मन नहीं भरा तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर पत्नी के यौनांग में तेज़ाब डाल दिया।

दरअसल यह घटना है गांव डियाल राजपूतां की जहां एक हरविंदर कौर नाम की महिला के पति ने साथियों के साथ मिलकर पहले तो महिला के साथ मार पीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। हिम्मत दिखा कर महिला ने जब शोर मचाया तो सभी आरोपी फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पायी है।

1 2 3
No more articles