पुलिस के अनुसार किशोरी को पड़ोस में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की शाम 6 बजे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया। उस वक्त महिला का पति भी घर पर था। महिला ने किशोरी के हाथ पकड़े और उसके पति ने किशोरी के साथ रेप किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी जिसके बाद मां पीड़ित किशोरी को लेकर तुलींज पुलिस स्टेशन पहुंची और रेप की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

1 2
No more articles