दुल्हन का हुआ मेडिकल जांच, उसके बाद लौट गई बारात, जानिए क्यों , घराती और बराती दोनों के विरोध के बीच महिला सशक्तिकरण विभाग ने रविवार-सोमवार की रात को भोपाल के पंचशील नगर में बाल विवाह होते-होते रुकवा दिया। विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस और प्रशासन के दखल पर लड़की का मेडिकल बोर्ड से उम्र का सत्यापन कराया तो लड़की की उम्र 15 साल निकली। इसके बाद स्टेज पर बैठे दूल्हे समेत पूरी बरात को ही लौटना पड़ा। अफसरों ने लड़की के पिता से हलफनामा लिखवाया कि वह बालिग होने के बाद ही अपनी बेटी की शादी करेगा।

अफसरों ने मार्कशीट और जन्मप्रमाण पत्र मांगा तो बाराती और दुल्हन के रिश्तेदार भी उल्टे अफसरों से उलझने लगे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी को जेल भेजने और 1-1 लाख रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी, तब जाकर वे शांत हुए।

1 2
No more articles