शादी से दो घंटे पहले पार्क में एक महिला से रेप करता पकड़ा गया दूल्हा , ब्रिटेन में शादी से महज दो घंटे पहले एक दूल्हे ने अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड को धोखा देते हुए एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस शख्स ने ईस्ट लंदन के हैकनी इलाके में स्थित मशहूर विक्टोरिया पार्क में महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसका खुलासा पीड़िता ने पुलिस व अदालत के सामने किया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मैक्कैन टीनएज में भी रेप के एक मामले में 2006 में जेल गया था, जहां वह काफी दिनों तक बंद रहा था। इस बार जब अदालत में आरोपी से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसका कहना था कि महिला ने उसे ताना मारा था।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर एक आर्ट गैलरी में गई थी। आधी रात के बाद जब वह अपने घर के दरवाजे से महज कुछ दूर थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और अपना शिकार बना लिया।

1 2 3
No more articles