आप ने अब तक रेप की बहुत सी घटनाएं सुनी होगी लेकिन हम जो आज आप को बताते जा रहे है शायद ही आप ने ऐसी सुनी होगी। दो महीने पहले गर्लफ्रेंड को जन्मदिन मनाने एक लड़का अपने दोस्त के साथ सुनसान जगह पर ले गया। गर्लफ्रेंड के साथ उसकी सहेली भी थी। यहां दोनों लड़कों ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। रेप की शिकार दोनों लड़कियों ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपियों की गिरफ्तार तक नहीं किया।

इससे उनकी हिम्मत बढ़ गई और लड़कियों पर राजीनाम के दबाव डालने लगे। शुक्रवार को आरोपियों ने लड़कियों को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। इसमें एक लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। ये दोनों लड़कियां बहोड़ापुर इलाके में रहती हैं। इनकी सिकंदर और सुरेन्द्र कमरिया से दोस्ती थी।

शुक्रवार को सुरेन्द्र और सिकंदर ने दोनों लड़कियों को चंद्रनगर के पास पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवकों ने लड़कियों की लात-घूंसे जमकर मारा और यदि आसपास के लोग बचाते नहीं तो वे जान से मार देते।
बाद में घायल लड़कियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से एक लड़की के गंभीर चोटें आई हैं। लड़कियों का कहना है कि आरोपी लगातार रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाने में जुटे हुए हैं और आज मारपीट भी इसी के लिए की है। उधर पुलिस अभी भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय मामले को टालने में लगी हुई है।

No more articles