जान से मारने की धमकी देती थीं दोनों महिलाएं, फिर लड़की को भेजती थीं ग्राहक के पास , दो महिलाओं ने जान से मारने की धमकी देकर लड़की को वेश्या बना दिया और बाद में उसे बेच भी दिया। पीड़िता की दर्दनाक आपबीती रुला देने वाली है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। दो महिलाओं ने गोहाना की रहने वाली एक युवती को जान से मारने की धमकी देकर जबरन वेश्यावृति कराई और बाद में उसे राजस्थान के युवक को बेच दिया।

युवती का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे वेश्यावृत्ति करवाई। युवती ने बताया कि छह महीने पहले जबरदस्ती उसकी शादी राजस्थान के चिड़ावा निवासी भोलू के साथ कर दी गई थी। शादी के बाद पता चला कि भोलू ने उसे ढाई लाख रुपये में खरीदा है। युवती राजस्थान से भागकर किसी तरह से महिलाओं के पास पहुंची।

महिलाओं ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद फिर से उसे दूसरे युवक को बेच दिया। युवती ने बताया कि युवक ने उसे सुनसान मकान में बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती यहां से किसी तरह भागकर महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पिंकी और पूनम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

1 2
No more articles