खेत में गड्ढा बनाया फिर उसी गड्ढे में किया लड़की के साथ 3 हफ्ते तक रेप , गुजरात के मोरबी जिले के कोटदा नयनी गांव में एक 15 साल की एक लड़की को अगवा कर खेत में खोदे गए खड्डे में बंधक बनाकर बार-बार रेप किया जाता रहा।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक लड़की को एक महीने के बाद मुक्त करवाया गया। बता दें कि नवंबर में लड़की का अपहरण किया गया था। आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि लड़की का अपहरण जबरन शादी के लिए किया गया था। आरोपी और उसका परिवार चाहता था कि उस लड़की का परिवार नरेश से उसकी शादी कर दे, क्योंकि दोनों ही एक ही ‘देवीपूजक’ जाति से हैं। पर लड़की के परिवार ने इस शादी से मना कर दिया तो इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

1 2
No more articles