तो बहू के इस धक्के से ससुर की हो गई मौत

तो बहू के इस धक्के से ससुर की हो गई मौत

तो बहू के इस धक्के से ससुर की हो गई मौत , बिलासपुर के चकरभाठा कैंप वार्ड क्रमांक 13 में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। वृद्ध ससुर दोनो का बीच-बचाव करने पहुंचा, तो बहू ने उसके साथ मारपीट करते हुए धक्का देकर गिरा दिया। इससे वृद्ध की मौत हो गई। इस बीच मौका पाकर उसकी बहू घर से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना चकरभाठा कैंप के वार्ड क्रमांक- 13 की है। यहां रहने वाला माधवदास ओटवानी पिता रामनदास 70 वर्षीय वृद्ध थे।

घर में उनकी पत्नी सुंदरीदेवी, बेटा कमलेश व बहू मुस्कान रहते हैं। परिवार के सदस्य व्यापारी हैं। उसकी बहू मुस्कान के साथ घर में आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे कमलेश व उसकी पत्नी मुस्कान के बीच विवाद हो गया।

1 2
No more articles