नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, प्रेग्नेंट होने पर बात सामने आई , पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में भीषण दर्द से जूझ रही 16 साल की एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां खुलासा हुआ कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग लड़की कचरा बीनने का और छोटा मोटा काम करती है।

पुलिस ने 29 दिसंबर को सड़क किनारे उसे भीषण दर्द से तड़पते देखा।उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि लड़की गर्भवती है और 31 दिसंबर को उसने एक लड़की को जन्म दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने कुछ महीने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसने पुलिस को उसके नाम भी बताए।

1 2
No more articles