वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं था और वह आए दिन धमकियां देकर आकांक्षा को शादी के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा था। आकांक्षा जब तैयार नहीं हुई तो उसने रिश्ता ही तुड़वा दिया। युवक की कारगुजारियों के कारण ही ससुराल पक्ष ने सगाई तोड़ दी। उसके बाद से ही आकांक्षा तनाव में थी।

चंद्रशेखर वार्ड सदर निवासी आकांक्षा पिता राजकुमार बारंगे (21) ने रविवार शाम को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के लोग भी घर में ही मौजूद थे। परिजनों ने जैसे ही आकांक्षा को देखा तो तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए और वहां से जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

1 2
No more articles