सूर्यदेव ने किया राशियों में बड़ा उलट फेर। नवग्रह के  राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव ने अपना घर बदल लिया है और अब वो शुक्रवार कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य को आत्मा का कारक और ग्रहों का राजा माना जाता है, परन्तु यह पाप ग्रह की श्रेणी में आता है। सूर्य के अच्छे प्रभाव से व्यक्ति का सामाजिक दायरा और प्रशासनिक क्षमता बहुत अच्छी होती है। परन्तु यदि सूर्य का प्रभाव अच्छा नहीं हो तो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। कारण यह है कि सूर्य के कारण मनोबल की कमी और उच्च अधिकारियों या प्रशासन से असहयोग मिलता ही रहता है। यह अपनी स्वराशि अर्थात सिंह और अपनी उच्च राशि अर्थात मेष के अलावा बहुत अच्छा परिणाम नहीं देता है।

सूर्य शुक्रवार दिनांक 16.09.16 शाम 06 बजकर 48 मिनट पर बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर गए हैं। बुध व सूर्य का संबंध सम है। जिस समय सूर्य कन्या में प्रवेश कर रहे हैं उस समय कन्या में ही नीच के शुक्र व गुरु भी विद्यमान हैं। इसी के साथ ही सूर्य के कारण गुरु अस्त हो गए हैं। सूर्य अगले एक महीने तक कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य सोमवार दिनांक 17.10.16 को प्रातः 06 बजकर 44 मिनट पर कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस परिवर्तन से सभी राशि के जातको के जीवन में भी कुछ न कुछ परिवर्तन आएगा। इसी के साथ ही पूरे संसार पर सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा।

आइए जानते हैं कि सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश द्वादश राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा।

1 2 3 4
No more articles