क्या आप जानते है कि अलग तरीको से सोने वालो के स्वभाव भी अलग होते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी स्वभाव का आईना आपके सोने का तरीका होता है और इस विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। मनोविज्ञान से भी आप किसी व्यक्ति की आदतों को देख कर उसके स्वभाव का पता लगा सकते हैं। जानिए सोने के कुछ तरीके जिनसे आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता आसानी से लगा सकते है।

इसे भी पढ़िए- रुके प्यार का मीटर बढ़ाने के लिए अाजमाएं ये तरीके !

एक तरफ करवट लेकर सोना –इन लोगो के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं होती है। और ये लोग अपना हर काम छुपाके करना पसंद करते है। मतलब अपनी बातें किसी के साथ शेयर नहीं करते। इनको अपने कर्मबल पर हर सुख सुविधा भी पाते हैं।

करवट लेकर एक हाथ नीचे दबाकर सोना –इस तरह सोने वालों लोगो में आत्मविश्वास की कमी होती है। लेकिन ये विनम्र स्वभाव के होने से दुसरो को बड़ा प्रेम और इज्जत देते हैं।

पेट के बल सोना –इस तरह सोने वाले छोटी सोच और स्वार्थी परवर्ती के होते है। जरुरत पड़ने पर ही मित्रो को याद करते है और अपना काम निकलने पर चलते बनते है।

किसी एक तरफ करवट लेकर सिकुड़ कर सोना – इस तरह सोने वालो को तामसिक परवर्ती का समझा जाता है। जिसका अर्थ है कि जिन्हें सात्विक जीवन पसंद नहीं है। ऐसे लोग स्वार्थी किस्म के होते है। और उनको छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना स्वभाविक होता है।

इसे भी पढ़िए- इस सिंगर को है स्पीड डेटिंग का शौक!

सीधे सोते हुए दोनों हाथो को पीछे की तरफ रखना –इस तरह के लोग जिज्ञासु होते है। इन्हें हर नया काम सिखने में आनंद आता है और इसे वे बखूबी से करते भी हैं। ये लोग अपने परिवार से बहुत लगाव रखते है।

अपने आप को पूरा ढक कर सोना –इन लोगो का स्वभाव शर्मीला होता है। और मन में एक अनजाना भय बना रहता है। इनके मन में कई राज छुपे होते है लेकिन ये थोड़े कायर या डरपोक परवर्ती के होते है।

हाथ और पैर फैला कर पीठ के बल सीधे सोना –ऐसे लोग साफ़ मन के होते है। और ये अपने कार्यो को पूरी तरह स्वतंत्र होकर करने की इच्छा रखते है।

पीठ के बलसीधे सोते वक्त पैरो को क्रॉसिंग की स्तिथि में रखना –जिनकी इस तरह सोने की आदत है वे किसी काम को करते समय दूसरे के भले बुरे के बारे में नहीं सोचते। इनमे एकाग्रता के साथ साथ कड़ी मेहनत करने की क्षमता भी होती है।

No more articles