अगर आपके शरीर पर यहां तिल है तो आपको करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता , वैसे तो बिना मेहनत किए जीवन में कोई सुख नहीं मिलता, मगर वो कहते हैं ना किस्‍मत भी कोई चीज होती है और हमारे भाग्‍यशाली होने के संकेत हमारे शरीर पर पाए जाने वाले तिल भी देते हैं। अब ये या तो जन्‍मजात होते हैं या जीवनकाल के दौरान निकल आते हैं और शास्‍त्रों के मुताबिक ये हमारे भविष्‍य व चरित्र के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं। तो आइए आपको शरीर पर पाए जाने वाले ऐसे तिल के बारे में बताते हैं, जो धन-समृद्धि के सूचक होते हैं। उनके होने का मतलब साफ है कि आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं रहेगी।

पैर के अंगूठे पर तिल
पैर के अंगूठे पर त‌िल होना भी शुभ होता है, इसका मतलब है आप समाज में प्रत‌िष्ठ‌ित और संपन्‍न व्यक्त‌ि होंगे।

तर्जनी अंगुली पर तिल
ज‌िस व्यक्त‌ि की तर्जनी उंगली पर त‌िल होता है, वो धनवान होता है। हालांकि शत्रुओं से परेशान रहता है।

भौंह के मध्य में तिल
भौंह के मध्य में खाली स्‍थान के बीच में त‌िल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के ल‌िए भी बढ‌िया माना गया है।

ठोड़ी पर त‌िल
ज‌िस व्यक्त‌ि के ठोड़ी पर त‌िल होता है उन्हें भी धन का कभी अभाव नहीं रहता, क्योंक‌ि इनकी आय का साधन हमेशा बना रहता है।

सबसे छोटी उंगली पर तिल
सबसे छोटी उंगली यानी कन‌िष्ठ‌का पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि संपत्त‌िशाली तो होता है, मगर जीवन भर परेशानी और अशांत‌ि बनी रहती है।

अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल
अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल व्यक्त‌ि को धनवान और यशस्वी बनाता है।

नाक के दायीं ओर त‌िल
ज‌िनके नाक के दायीं ओर त‌िल होता है, उन्हें कम मेहनत में ही धन का लाभ म‌िलता रहता है। ऐसे व्‍यक्ति भाग्यशाली होते हैं।

नाभि पर तिल
वैसे तो पेट पर मौजूद त‌िल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है, मगर त‌िल नाभि के आस-पास हो तब यह धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि का सूचक होता है।

नाभि के नीचे तिल
ज‌िस व्यक्त‌ि के नाभ‌ि के थोड़ा नीचे त‌िल होता है, उसे धन की कभी कमी नहीं रहती है।

पीठ पर तिल
पीठ पर मौजूद त‌िल भी व्यक्त‌ि के रोमांट‌िक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसे व्यक्त‌ि खूब कमाते हैं और खर्च भी करते हैं।

No more articles