पूर्वजन्म और पुनर्जन्म के बारे मेनन हमेशा से ही लोगों के मन में काफी मतभेद रहता है। कुछ लोगों के अनुसार हमारे पिछले जन्म में हम कुछ न कुछ थे। लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसको कोई मान्यता नहीं दी जाती है। यह मानना भी काफी हद तक ठीक है कि पिछले जन्म में आप हिटलर, नेपोलियन या मुसोलिनी नहीं हो सकते, लेकिन कुछ तो ज़रूर रहे होंगे क्योंकि आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, जो ये संकेत देती हैं कि आपका कोई पिछला जन्म भी था। अर्थात आपका जन्म इस जीवन से पहले भी हुआ था। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएँगे जिन्हें जानकार आप जान पाएंगे कि आप पिछले जन्म में क्या थे।

अकसर हम सपनों की दुनिया को नज़रअंदाज करने की कोशिश करते हैं लेकिन ये दुनिया भी अपने भीतर कई राज़ समेटे हुए होती है। ये हमसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं, जिसे समझने के लिए हमारा तैयार होना बहुत ज़रूरी है। अगर आपको कोई सपना लगातार परेशान कर रहा है, आपको बुरे-डरावने सपने बार-बार आते हैं, तो हो सकता है यह आपको पिछले जन्म से जोड़ने की एक कड़ी के रूप में संकेत मात्र हो। इसके अलावा अगर आपका सपना हमेशा जिस बिंदु से शुरू होता है और वहीं पर बार-बार आकर टूट जाता है, तो इसे भी पिछले जन्म का संकेत ही माना जाता है।

1 2 3 4
No more articles