हर शुभ काम के पहले छींकना, काम से सफल होने की गारंटी है , किसी काम की शुरूआत करने से पहले छींक का आना अशुभ माना जाता है और काम को रोक दिया जाता है। क्या आप भी छींक आने के बाद ऐसा करते हैं। अगर हां तो आप अनजाने में किसी शुभ समय को गवां रहे हैं।। ज्योतिषशास्त्र में छींक का आना अशुभ नहीं शुभ माना जाता है। बशर्ते छींक किस समय आ रही है।

काम पर जाते समय किसी के छींकने पर मानते है कि काम पूरा नहीं होगा, जो एक गलतफहमी है, बल्कि इससे काम के पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है। शुभ समय पर छींक आना जरूर अशुभ होता है, लेकिन उस समय एक साथ दो छींक आएं तो समझिए काम अच्छे से होता है।

अधिकांश लोगो का मानना है कि मरीज के दवा लेते समय छींक आना अशुभ होता है, बल्कि उस समय छींक आने से मरीज के जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। खाना खाने के बाद छींक का आना स्वादिष्ट भोजन मिलने का संकेत है।

अधिकतर लोग नए कपड़े पहनते समय छींक आने पर मानते है कि इससे कपड़े जल्दी खराब हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार छींक का आना खुशी की ओर संकेत करता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको नए कपड़े मिलने वाले हैं।

No more articles