
अभी तक तो ज्योतिष हाथ देखकर ही भूत, भविष्य व वर्तमान बताते आए हैं लेकिन सामुद्रशास्त्र में अब आईब्रो को देखकर भी परेशानी के राज जाने जा सकते है।
आईब्रो की बनावट, आईब्रो के बालों का रंग ही काफी कुछ बता देता है। जैसा व्यक्ति का स्वभाव व चरित्र होता है उसी अनुसार आर्थिक स्थिति भी होती है।
सामुद्रीशास्त्र के अनुसार जिनकी आईब्रो घनी होती है, वे अधिक क्रोधी होते है। आईब्रो का रंग सिर के रंग से हल्का हो तो इस प्रकार के लोग धन का संचय करते है। स्कंद पुराण के अनुसार धनुषाकार व गहरे रंग के बालों वाली आईब्रो जिनकी होती है वे धनवान होते है।
अगर आपस में दोनों आईब्रो मिल जाए तो एेसे लोग जिद्दी के साथ शक्की स्वभाव के होते है। जिनकी आईब्रो ऊंची हो वे मिलनसार व जिनकी नीची हो वे दुष्ट स्वभाव के होते है। सरल व सपाट आईब्रो वालों को देरी से जीवन साथी मिलता है।