अक्सर आपने इंसानो को नशे का शैकीन देखा होगा। यह एक ऐसी लत है जो एक बार अगर लग जाए तो वह उसे बार बार करने को मजबूर हो जाता है। लेकिन क्या आपने सुना है कभी किसी पक्षी को नशे की आदत है। जी हां, राजस्थान की एक जगह ऐसी है जहां के इंसान ही नही परिंदे भी नशा करते है और नशे के आदी हो गए है।

पूरे भारत में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िला अफीम की खेती लिए विख्यात है। इसी जगह आप परिंदो को नशा करते पाएंगे। यहां के तोतो को आप अफीम का नशा करते देख सकते हैं। ये तोते इन्ही खेतों में कैद होकर रह गये हैं। ये पूरे दिन इस बात की ताक में रहते हैं कि कब किसान Morphin से भरे इन फसलों की फूलों को काट कर निकाल दें और तोते अपनी तलब मिटा सकें। तोतों की इन हरकतों से किसान बुरी तरह परेशान हैं। वही इन परिंदों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

एक फ़ुटेज में ऐसा दिखा है कि ये अपने नशे की वस्तु पाने के बाद किसी पेड़ की सबसे ऊंची डाली पर बैठ जाते हैं और सुरूर का मज़ा लेते हैं। कभी-कभी अपने नशे में डूबे होने के कारण ये वहीं सो जाते हैं और घबराहट में नीचे गिर कर मर जाते हैं।

किसानों के मुताबिक कई पक्षी अफीम सीजन निकलने के बाद आसपास पेड़ों पर या खेतों में ही मंडराते रहते हैं, वे पेड़ों के नीचे तड़पते रहते हैं। वहीं पशु चिकित्सक डॉ जेके जैन ने बताया कि यह बात सही है कि अफीम सीजन में डोडों को खाने में अफीम तोते व कबूतर जैसे पक्षियों के मुंह में चली जाती है। अफीम खाने से उनके नरवस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। अभी तक ऐसे पक्षी इलाज के लिए कोई लेकर नहीं आया है।

No more articles