थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इन दिनों एक बंदर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या है की ये बंदर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ये बंदर अपने वजन को लेकर सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।

इस बंदर का वजन सामान्य से लगभग डबल है। वैसे तो एक बंदर का वजन 8 से 10 किलोग्राम होता है, लेकिन इस बंद का वजन 15 किलोग्राम बताया जा रहा है। मोटापे से ग्रसित इस बंदर को ‘फैट कैम्प’ भेजा जा रहा है। जहां इसके सामान्य हालत में लाने के लिए सख्त डाइट से गुजरना होगा। स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय होने के कारण लोगों ने इसे ‘अंकल फैटी’ नाम दिया है।

इस बंदर का ये हाल ज्यादा खाने और बैठे रहने की वजह से हुआ है। ये बंदर बैंक के थाई फ्लोटिंग वॉटर मार्केट में रहता है। इस जगह पर अक्सर लोग आते है और खाने के सामान जैसे स्वीट कॉर्न, वॉटरमैलन, नूडल्स, मिल शेक खाते पीते है और छोड़ जाते है। इन शुगर फूड को खा खाकर ये बंदर ऐसा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने इसके बारे में वाइल्डलाइफ अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों एक टीम ने उसकी जांच की तो पता लगा कि शायद सिर्फ बैठे रहने और ज्यादा खाने की वजह से इसका ऐसा हाल हुआ है। लाइल्डलाइफ विभाग का मानना है कि यह मोटापे से पीड़ित है, क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं और खाना-पीना करते हैं। संभव है कि ज्यादा खाने और सिर्फ बैठे रहने की वजह से इसका यह हाल हुआ हो।

थाई फेसबुक कम्युनिटी पेज ने दावा किया है कि यह बंदर बीमार नहीं है बल्कि वह बूढ़ा हो गया और चल न पाने के कारण उसका मोटापा बढ़ गया है। वह हमेशा अपने पेट के अंदर खाना भर कर रखता है। एक शख्स ने उम्मीद जताई है कि लोगों के बीच अंकल फैटी के नाम से मशहूर बंदर जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएगा। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। 28 अप्रैल को यू-ट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

No more articles