मोसी ओक के लिए काम करने वाले एक शख्स की आंखे तब फटी की फटी रह गईं जब उसने कॉटनमाउथ प्रजाति के सांप को कीचड़ से बाहर आते देखा। ये इतना बड़ा था जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये जीव एकदम समझ से बाहर की चीज़ लगा। उस शख्स ने तुरंत अपना कैमरा चालू किया और रिकॉर्डिंग शुरु कर दी। उसे लगा कि शायद उसकी बात पर लोग भरोसा नहीं करेंगे।

कॉटन माउथ उत्तरी अमेरिका का सबसे विषैला सांप है जो पानी में रहता है। इस सिर तिकोना होता है और शरीर मोटा। ये सांप इंसानों पर तभी हमला करता है जब इसे इंसानों से कोई खतरा होता है। वरना ये सांप अपने रास्ते चला जाता है भले ही आदमी इसके सामने खड़ा हो। ये पानी और ज़मीन दोनों जगह आराम से रह सकता है। इस सांप का नाम कॉटन माउथ इसलिए पड़ा क्योंकि इस सांप के मुंह के अंदर का रंग सफेद कॉटन की तरह होता है।

No more articles