अब कॉन्डम करेगा यौन रोग की पहचान

अब कॉन्डम करेगा यौन रोग की पहचान। ऐसा कॉन्डम बनाया गया है, जो यौन रोगों के संपर्क में आते ही अपना रंग बदल देता है। यह सेक्स के दौरान यौन रोगों का पता लगा लेता है। इसे इंग्लैंड के आईजक न्यूटन अकादमी के स्टूडेंट्‍स ने ‍तैयार किया है। 14 साल के दानयाल अली, 13 साल के मुआज नवाज और 14 साल के चिराग शाह ने एक ऐसा कॉन्डम बनाया हैं जिससे यौन रोगों (sexually transmitted disease) का पता लगाया जा सकता हैं। अगर किसी व्यक्ति को कोई यौन रोग हो तो यह कॉन्डम अपना रंग बदल देता हैं। इन तीनो ने इस कॉन्डम को एसटी आई (S.T.EYE) नाम दिया है।

इस अनोखे निरोध के बारे में दानयाल अली ने बताया कि हमने एसटीआई को इसलिए बनाया ताकि आसानी से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन का पता लगाया जा सके। स्टूडेंट्‍स ने कहा कि हम चाहते थे कि ‘खतरनाक इन्फेक्शंस का पता लगाना आसान हो जाए और लोग डॉक्टर के पास गए बगैर अपने घर पर ही तुरंत एक्शन ले सकें। हम चाहते हैं कि लोग पहले से ज्यादा जिम्मेदार बनें।’ दरअसल, इस काम के लिए इसमे एक विशेष इंडिकेटर लगाया गया हैं जो इन्फेक्शंस का पता लगा लेता है। अलग-अलग तरह के इन्फेक्शंस का पता लगने पर यह अलग-अलग रंग बदलेगा।

No more articles