जानवर भले ही बेज़ुबान होते हैं लेकिन वे इंसान से भी ज़्यादा समझदार होते हैं। प्यार की भाषा में इतनी ताकत होती है कि शेर जैसे खूंखार जानवर को भी अपना दीवाना बनाया जा सकता है। ऐसा ही एक माजरा पेश आया एक हाथी के साथ जब गड्ढे से निकालने के बाद उसने बचाने वाले को एक अलग अंदाज में धन्यवाद किया।

दरअसल तमिलनाडु के कृष्‍णागिरी जिले में उड़ेदुरगाम रिजर्व फॉरेस्‍ट में एक छह साल का हाथी का बच्‍चा सूखे कुंए में गिर गया। लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गिरने के बाद हाथी का बच्चा सहम गया और बार बार कोशिश करने के बावजूद भी बाहर निकलने में कामयाब नहीं हुआ। कुछ देर में गांव-वालों का हुजूम इकठ्ठा हो गया।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

1 2
No more articles