जस्टिन बीबर का बुखार दुनिया के हर शख्स पर चढ़ा हुआ है। लड़कियां उनकी आवाज़ की दीवानी हैं। आजकल बीबर इंडिया आए हुए हैं और जब से वे मुंबई आए हैं तब से देश के युवा उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं। लाइव शो के पास नहीं मिल पा रहे हैं। खैर अगर आपको भी उनके कॉन्सर्ट में जाने का मौका नहीं मिल पाया है तो आज हम आपको इंडियन जस्टिन बीबर से मिलवाने जा रहे हैं। जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहे हैं।

जी हां यह बच्चा है जस्टिन बीबर को चैलेंज देने के लिए तैयार है। वो गाना जिससे जस्टिन बीबर मशहूर हो गए और मजाक का विषय भी बन गए, यानी ‘बेबी-बेबी’ गाना, यह बच्चा भी गा रहा है। यह एक छोटे से गांव का बच्चा लगता है लेकिन इसका गाना इतना शानदार है कि आपको सुनकर एक बार को यकीन नहीं होगा कि इसे कोई भारतीय बच्चा गा रहा है। इसका सुर, लय, ताल सब बेहद शानदार है। इसे सुनकर आप विदेशी जस्टिन बीबर को भूल जाएंगे।

No more articles