दहेज में बाप नहीं दे पाया था बाइक, सिर्फ इसलिए दोनों देवरों ने किया भाभी का रेप , कैराना में दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पहुंचकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। फिर विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। एसपी डा. अजय पाल शर्मा के आदेश पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह यहां अपने मायके में आकर रहने लगी थी। आरोप है कि रविवार को उसका पति दो भाइयों व पिता के साथ उसके मायके आया।

1 2
No more articles