विवाहिता ने आरोप लगाया है कि यहां उसके दोनों देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उस पर ससुरालियों ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता की जान बचाई। इस बीच आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इकबालपुरा मोहल्ला निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उसने अपनी पुत्री की शादी ¨झझाना निवासी युवक से की थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे।

1 2
No more articles