आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि “चट मंगनी और पट ब्याह।” मतलब सगाई करने के बाद या तो तुरंत शादी कर दी जाती है या फिर कम से कम एक साल का समय होता है। लेकिन एक बुजुर्ग कपल ने अपनी सगाई के बाद एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 63 साल बाद शादी की है। 82 साल की दुल्हन और 86 साल के दूल्हे की यह जोड़ी इतने अरसे के बाद शादी कर चुकी है। 63 साल बाद भी एक दूसरे के लिए बेइंतेहां प्यार को देख कर आप मुस्कुरा उठेंगे। हालांकि यह इन दोनों की पहली शादी नहीं है। दोनों इस बीच पांच शादियां कर चुके हैं।

दरअसल 19 साल की उम्र में हेलेन एंड्री को वर्ष 1953 में अपने कॉलेज के हैंडसम डेवी मोकीज से प्यार हो गया था। डेवी आर्टिस्ट थे इसलिए हेलेन के मां-बाप उन्हें पसंद नहीं करते थे। दोनों ने सगाई तो कर ली, लेकिन हेलेन के माता पिता ने उन्हें एक नहीं होने दिया। लड़की के मां बाप को डेवी के काम से ऐतराज था। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक आर्टिस्ट से शादी करे। मां बाप ने हेलेन की मर्जी के खिलाफ उनकी शादी किसी और से करवा दी। हेलेन ने तीन शादियां की, लेकिन उनकी एक भी शादी सफल नहीं रही। अंत में वो अपनी बेटी डेब्बी विलियम के साथ रहने लगी।

1 2
No more articles