आप ने बहुत सी ऐसी लड़किया देखी होगीं जो शादी से पहले अपने लाईफ को रोमांस के साथ खुल के जीती है। चीन में सेक्स एजुकेशन पर एक किताब में लिखे मैटेरियल पर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। आप को यह जान कर बड़ी हैरानी होगी कि चीन की एक किताब में शादी से पहले सेक्स करने वाली लड़कियों को घटिया बताया गया है। यहां तक की चीन में सोशल मीडिया वेबसाइट पर लोगों के द्वारा किताब में ऐसा लिखा जाने पर भी नाराजगी जताई जा रही है।

आप को बता दें कि चीन की हाईस्कूल सेक्स एजुकेशन बुक में यह लिखा गया है कि शादी से पहले सेक्स करने से लड़कियों पर बहुत अधिक नकारात्मक मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभाव पड़ता है। वैसे तो यह किताब पहली बार 2004 में छपी थी। लेकिन इसको लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब एक टीचर ने हाल ही में इसके पैराग्राफ को सोशल मीडिया वीबो पर पोस्ट किया बस इसके बाद से ही यहां विवाद गहरा गया।
किताब में यह लिखा हुआ है कि लड़कियों के द्वारा अपना शरीर लड़को को सौपने पर उन्हें शादी के बाद अधिक प्यार नहीं मिलता है और लड़को की नजर में उनकी अहमियत भी घट जाती है। इसके बाद किताब के प्रकाशक ने कहा कि किताब में इस्तेमाल हुए शब्द अपमानजनक नहीं है। तो वहीं एक अन्य व्यक्तियों का कहना है कि ताली एक हाथ से नही बजती बल्कि ताली दोनों हाथों से बजती है।

No more articles