नाचना, गाना और मस्ती करना किसे नहीं पसंद होता? हमारी आवाज अगर अच्छी ना हो तो भी हम कभी ना कभी अकेले में गुनगुना ही लेते हैं। आपने कई बड़े स्टार्स को टीवी पर या किसी शो में गाते जरूर सुना होगा। लेकिन कभी मिशेल ओबामा को गाते और नाचते देखा है।

 

source

source

अमेरिका के एक लोकप्रिय शो ‘द लेट लेट शो में जेम्स कॉर्दन’ के साथ कारपूल कैरिओके के एक एपिसोड में नजर आईं। जहां वो कार में बैठकर कैरिओके के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं।

मिशेल ना सिर्फ गा रही हैं बल्कि गाने की धुन पर ठुमके भी लगा रही हैं। ‘दिस इज फॉर माइ गर्ल’ गाने पर मिशेल के इस बदले अंदाज़ को देखकर ओबामा भी चौंक गए होंगे। क्योंकि अमेरिका कि पहली महिला के इस अंदाज़ ने सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया है।

No more articles