टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में अपने को-एक्टर विवेक दहिया से धूम धाम से शादी हुई। अभी-अभी हुई इस नई शादी को महज 15 दिन ही हुए हैं और दिव्यांका के घर में किसी अपने को खोने का मातम छाया हुआ है।

जिस सदस्य की मौत का मातम दिव्यांका के घर में मनाया जा रहा है वो हैं दिव्यांका के दादा जी, पुर्णानंद त्रिपाठी। दिव्यांका के दादा जी ने अपनी आखिरी सांस भोपाल में ली। 84 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। दिव्यांका अपने दादा जी को ‘बाउजी’ कह कर बुलाती थीं।

अपने दादा जी को खोने पर दिव्यांका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे बाउजी ने मुझे जल्द ही शादी करने के लिए कहा , और इसलिए मैंने अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत की। वो इस तरह नहीं जा सकते। मैं विश्वास नहीं कर सकती कि  वह चले गए।”

दिवयंका ने आगे बताया , “मेरे बाउजी ने पिछले साल दिवाली पर मुझे 1,000 रुपये दिए और उन्होने जल्द ही परिवार में एक नए सदस्य के लिए कामना की। मैं समझ गई थी कि उनके कहने का क्या मतलब है? वो हमेशा से यही चाहते थें कि मेरा घर बस जाए और इसी वजह से मैंने विवेक से शादी करने का फैसला किया।”

देखिए दिव्यांका के दादा जी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें।

No more articles