यहां के जलीय जीवों के लिए यह एक खाद्य संपदा है। इसके अलावा इस घास के सहारे ही कछुए के बच्चे तैरते हुए बड़ी मछलियों से खुद की रक्षा करते हैं। सारगासो घास कई तरह की मछलियों और केकड़ों का भी घऱ है। इस समुद्र के पानी की खासियत यह है कि अटलांटिक सागर में भीषण ठंड रहती है, इसके बावजूद सारगासो सागर का पानी गर्म रहता है।

उत्तरी अटलांटिक महासागर के गल्फ स्टीम के पश्चिम और केनेरी करंट के पूर्व में सारगासो सागर स्थित है। यदि आप वहां जाने की सोचते हैं तो हम आपको बता दें कि सारगासो द्वीप पर जाना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि यह सागर रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल के बिल्कुल नजदीक है।

गौरतलब है कि बरमूडा ट्रायंगल वह त्रिकोणीय समुद्री क्षेत्र है, जहां से जहाज, हवाई जहाज आदि गायब हो जाते हैं और ये किस तरह से लापता हो जाते हैं यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

 

1 2
No more articles