इस पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, जानिए

फल

इस पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, जानिए। फलों को सेहतमंद रखने का नुस्खा माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे पेड़ के बारे में सुना है, जिसमें 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हों। यकीन मानिए ये कोई मजाक नहीं है। जानिए कहां है ये पेड़ जिससे आप 40 तरह के फल खा सकते हैं। अमेरिका के एक खास पेड़ की कीमत भी किसी को भी हैरान कर सकती है। वहां अब एक ऐसा पेड़ भी है, जिस पर 40 तरह के फल लगते हैं, और उसकी कीमत लगभग 19 लाख रुपए है।

ऐसे पेड़ को अमेरिका के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर वॉन ऐकेन ने तैयार किया है। इस पेड़ पर 40 तरह के फल एक साथ आ जाते हैं। दरअसल, प्रोफेसर वॉन ऐकेन ने न्यूयॉर्क स्टेट ऐग्रिकल्चरल एक्सपेरिमेंट में एक बगीचे को देखा, जिसमें कई दुर्लभ पौधों की प्रजातियां थीं। ये बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था। उन्होंने इस बगीचे को लीज पर लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से अद्भुत पौधा तैयार किया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles