जब हम अपना जन्मदिन मनाते हैं तो अपने बेस्ट फ्रेंड्स और खास रिशतेदारों को ही न्यौता देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पिता ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर लगभग 10 लाख लोगों को बुलाया है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोगों ने पार्टी में शरीक होने का वादा किया है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर क्या खास होगा इस पार्टी में।

 

मैक्सिको की रहने वाली रूबी इबारा गार्सिया के माता पिता ने एक वीडियो अपलोड कर अपने फेसबुक फ्रेंड्स को अपनी 15 साल की बेटी के बर्थडे पर इनवाईट किया है। वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटो बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दस लाख से भी अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा और पार्टी अटेंड करने का वादा भी किया। वीडियो में लडकी के पिता मिसटर इबारा जो गार्सिया के पिता है उन्‍होंने कहा कि मेरी बेटी के जन्‍मदिन पर सभी का वेलकम है। आप संगीत का अनंद लें। इस मौके पर एक हार्स रेस का भी आयोजन किया जाएगा। रुबी के पिता ने बताया कि अपने बर्थडे के लिए बहुत एक्‍साइटेड है।

 

 

 

No more articles