खेलते खेलते दूसरी माले से एक 2 साल का बच्चा सीधे सड़क पर आ गिरा लेकिन इसे उसकी खुश किश्मती कहें या कुछ और बच्चे को एक खरोच तक नही आई और वो एक दम सही सलामत है।

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं की असल गाय की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं हम एक स्टफ्ड खिलौने की बात कर रहे हैं जिसने इस नन्हे बच्चे की जान बचा ली।

दो साल का बच्चा बेड पर कूद-फांद कर रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह पलंग से सटी खिड़की के बाहर जा गिरा। कंक्रीट की ज़मीन पर जैसे ही बच्चे के गिरने की आवाज़ आई, दूसरे कमरे में बैठे अंकल दौड़कर नीचे पहुंच गए…नीचे पहुंचते ही उन्होंने देखा कि बच्चा बिलकुल सही सलामत है। दरअसल, बच्चा जब खिड़की से गिरा, तब उस वक्त उसके हाथ में उसकी ही लंबाई के बराबर का एक स्टफ्ड ट्वॉय था।

किस्मत से हादसे वक्त जमीन पर पहले खिलौना गिरा और उसके ऊपर बच्चा। खबरों  के मुताबिक बच्चे को मामूली चोटें आई थीं। लेकिन गाय के आकार में बने इस खिलौने ने बड़ी अनहोनी होने से बचा ली।

यह घटना घटी अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में। वहां की पुलिस ने ट्विटर पर यह तस्वीर डाल कर लोगो को इसकी जानकारी दी कि कैसे इस खिलौने ने दो साल के मासूम की जान बचाई और उसे एक खरोच तक आने नही दी।

No more articles