गद्दाफी को छोटी उम्र की लड़कियों के साथ रेप करने में मज़ा आता था खास तौर पर जब वो चीखती थीं , लीबिया के पूर्व तानाशाह शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद से अब तक कई सनसनीखेज खुलासे हो चुके हैं। अब पता चला है कि गद्दाफी लड़कियों को अगवा करवा कर उनके साथ जबरन सेक्स करता था। जो लड़कियां इसका विरोध करती थीं, उन्हें असहनीय पीड़ा भी सहनी पड़ती थी।

गद्दाफी के बारे में यह नया खुलासा एक किताब के जरिए किया गया है। यह किताब फ्रांस के एक रिपोर्टर एनिक कोजन ने लिखी है, जिसमें उन महिलाओं का जिक्र है जो जबरन तानाशाह के हरम में कैद की गई थीं। इनमें से कई लड़कियों के साथ एक नहीं बल्कि कई बार सेक्स किया गया। गद्दाफी की हरम में कम उम्र की लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें उसने कैदखाने में रखा हुआ था।

किताब में खुलासा किया गया है कि लड़कियों को अगवा करने के बाद सबसे पहले लड़की के खून की जांच की जाती थी कि कहीं उसे कोई बीमारी तो नहीं है। इसके बाद न के बराबर कपड़ों में उसको गद्दाफी के समक्ष पेश किया जाता था। किताब के मुताबिक गद्दाफी अपने महल के तहखानों में औरतों को बंदी बनाकर रखता था। वह उनके साथ दुष्कर्म करता था और उन्हें मारता-पीटता भी था।

कोजन के मुताबिक गद्दाफी के लिए दुष्कर्म एक हथियार जैसा ही था। अपनी हवस को मिटाने के लिए गद्दाफी अपने मंत्रियों और विरोधियों की बीवियों और बेटियों से भी ऐसा ही सलूक करता था। गद्दाफी जब भी लीबिया से बाहर जाता तो उनके साथ माबरुका शेरिफ नाम की एक महिला जरूर हुआ करती थीं। इसका काम उस देश में खूबसूरत कम उम्र की लड़कियों को तलाशना और गद्दाफी की हवस मिटाने के लिए पेश करना होता था। एक राजनयिक के मुताबिक वह जब कभी फ्रांस आती तो बेहद महंगे होटल में रहती थी। गद्दाफी इसके बदले उसके महंगे शौक को पूरा करता था।

एनिक ने डास ले हरेम डे गद्दाफी किताब के जरिए कैदखाने में बंद लड़कियों की दर्दनाक दास्तान को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है। इस किताब में एक ऐसी लड़की का जिक्र किया गया है, जिसको गद्दाफी ने एक स्कूल में देखा था। पंद्रह वर्ष की सोराया ने गद्दाफी को उसके स्कूल दौरे के दौरान गुलदस्ता पेश किया था। उस दिन के बाद से इस लड़की की जिंदगी नरक बन गई। गद्दाफी ने उसको अगवा करवा लिया और उसके साथ जबरन सेक्स किया। वह दूसरी लड़कियों के साथ काफी लंबे समय तक इस तानाशाह की कैद में रही।

सोराया ने बताया कि शुरू में उसने गद्दाफी के साथ सेक्स का जबरदस्त विरोध किया, जिसके बाद उसको प्रताड़ना भी सहनी पड़ी। लेकिन बाद में वह टूट गई और अपने आपको गद्दाफी को सौंप बैठी। गद्दाफी की मौत के बाद उसके हरम में बंद लड़कियों ने एक नई जिंदगी की शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन इसमें लीबिया के रूढि़वादी लोग और समाज आड़े आ गया। हालांकि गद्दाफी के हरम में सारी लड़कियां अगवा की गई थीं लेकिन उसकी मौत के बाद भी समाज ने उनको स्वीकार नहीं किया है। लीबिया का समाज उन्हें गंदी नजरों से देखता है।

सौराया का अब डर सताता है कि समाज के लोग उसको कहीं देख लेंगे तो जान से मार देंगे। उसके दिल से उनकी दहशत नहीं निकल सकी है। वह आज तक नहीं समझ पाई है कि उसे किस दोष की सजा मिल रही है।

No more articles