लेकिन जब महिला ने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा किया तो सब के सब हैरान रह गए थे। ट्रेसा ने बताया कि उसके भाई जेसन ने ही उसके साथ रेप किया था। उसने यह भी बताया कि उसका भाई 9 साल की उम्र से ही उसके साथ रेप कर रहा था। और हर बार रेप करने के बाद जेसन ट्रेसा को करीब 2 ब्रिटिश पाउंड देता था। इतनी कम उम्र में मां बनने के बाद दो साल तक उसकी बेटी उसके पास ही थी। लेकिन जैसे ही उसने बच्चे के पिता का खुलासा किया तब उससे बच्चे को छिन लिया गया।

इस घटना के बाद ट्रेसा पूरी तरह से टूट गई थी। इतना ही नहीं वह ड्रग्स लेने लग गई थी। सदमे से उबरने के बाद, 18 साल की उम्र में ट्रेसा ने सब कुछ भूलकर अपने नये ब्वॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी की शुरुआत की। ट्रेसा ने 30 वर्षीय डेरेन यंग से सगाई की। जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। ट्रेसा अब दुबारा मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो पीछे मुड़कर कभी नहीं देखना चाहती हैं और अपने नये पार्टनर के साथ काफी खुश हैं।

1 2
No more articles