मोजाम्बिक के फुटबॉल खिलाड़ी को ज़िंदा निगल गया मगरमच्छ, मौत , मोजाम्बिक के एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी को नदी किनारे ट्रेनिंग करना काफी महंगा पड़ गया, जिसके कारण उसे अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। ट्रेनिंग के दौरान 16 फीट लंबे एक मगरमच्छ ने इस मोजाम्बिक खिलाड़ी को अपना शिकार बना लिया।

दो पड़ोसी इस हमले के प्रत्यक्षदर्शी रहे। वह करीब 16 फीट लंबे मगरमच्छ से उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं कर सके। स्थानीय पुलिस के अनुसार अभी तक मृत खिलाड़ी की बॉडी नहीं मिली है।

जाम्बेजी नदी में मगरमच्छ का हमला होना सामान्य बात है। पिछले सप्ताह ही नजदीक ही जिम्बाब्वे की सीमा के एक गांव में लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा था, जिसके पेट से आठ साल के बच्चे के अवशेष मिले थे।

इस्टेवाओ अल्बर्टो गिनो नाम का यह 19 वर्षीय फुटबॉलर मोजाम्बिक के दूसरे डिवीजन क्लब एटलेटिको मिनेरो डी” टेटे की ओर से खेलता है। वह पश्चिमी प्रांत में जाम्बेजी नदी के समीप रहता था।

यह घटना पिछले गुरुवार को हुई थी। कोच एडुआर्डो कावाल्हो ने बताया कि उस रात गिनो ट्रेनिंग कर रहे थे। जॉगिंग करने के बाद उन्होंने अपने हाथ पानी में डाले, तभी मगरमच्छ ने उन्हें पकड़ लिया।

No more articles