गर्लफ्रैंड के शरीर के इस हिस्से को देखने के बाद सेक्स का नशा भाग जाएगा, शोध , क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर का कौन सा अंग सबसे कम एरोटिक है? न्यूरो वैज्ञानिकों के एक समूह ने सेक्स और ब्रेन के बीच संबंध पर अध्ययन किया है। इस अध्ययन में पता चला है कि आपकी शारीरिक संरचना में सबसे कम आकर्षक अंग पैर है। इसका अध्ययन ब्रिटेन की बंगोर विश्वविद्यालय और जोहानसबर्ग की विटवाटर्सरेंड विश्वविद्यालय ने मिलकर किया है।

बंगोर विश्वविद्यालय के मनोचिकित्सक स्कूल में प्रोफेसर ओलिवर टर्नबुल ने कहा कि कई लोगों का मानना है कि महिलाओं का शरीर वासनोत्तेजक भावना से भरा रहता है और पुरुषों के लिए सिर्फ एक – जोकि स्पष्ट है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह नतीजे ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के 800 लोगों से सवाल पूछने पर निकाले गये हैं। उल्लेखनीय है कि इसमें जाति, लिंग और यौन अभिविन्यास की परवाह किये बिना सवालों का जबाव दिया गया है। शरीर का सबसे लोकप्रिय अंग अपरिहार्य रूप से गुप्तांग है। इसके बाद होंठ, कान, भीतरी जांघ और कंधे हैं। ओलिवर ने कहा कि हमने यह पाया है कि हम सभी में एक समान कामुक हिस्से होते हैं। चाहे वह लंदन में बैठी मध्य आयु वाली सफेद महिला हो या फिर अफ्रीका के गांव में रहने वाला कोई समलैंगिक पुरुष।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अध्ययन में कहा गया है कि यौन आकर्षण के लिहाज से सभी 41 शारीरिक अंगों में से पैर सबसे कम आकर्षक है। इसके बाद घुटने का नंबर आता है। एक आम धारणा है कि पैरों का गुप्तांग के साथ एक कामुक संबंध है। यह बात न्यूरो वैज्ञानिक समाचार पत्र कॉरटैक्स और अन्य कई अखबारों में प्रकाशित हुई है। अन्य निष्कर्षो में यह भी सामने आया है कि पुरुषों का झुकाव पैरों के पीछे के हिस्से (हालांकि, महिलाएं कम आकर्षित होती हैं) और हाथों पर रहता है।

 

No more articles