बदमाशों ने बंदूक की नोक पर किम कार्दशियन की लूट ली…

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर किम कार्दशियन

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर किम कार्दशियन की लूट ली….। अमेरीका की जानी मानी रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। पेरिस के एक होटल में कुछ हमलावरों ने उन्हें बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर उनकी सारी ज्वैलरी लूट ली। नकली पुलिस की वर्दी में पहुंचे इन हमलावरों का उद्देश्य क्या था इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आ रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो लूटपाट के इरादे हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें किम, पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने अपनी मां क्रिस जेनर और बहन कोर्टनी  कार्दशियन-केंडेल जेनर के साथ पहुंची हैं। रविवार को उनके होटल के रुम में दो नकाबपोश पुलिस की वर्दी में पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक किम पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद से वो काफी डरी हुई हैं।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles