अमेरिका में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची हिन्दू धर्म के लिए खड़ी हुई है। इस बच्ची का नाम आकांक्षा है। आकांक्षा को अपने स्कूल से शिकायत है कि उसकी किताब में हिन्दू धर्म के बारे में दी जानकारी बहुत कम है और नकारात्मक है। आकांक्षा ने बताया कि जब वो छठी क्लास में थी, तो उसके कोर्स में हिन्दू धर्म पर एक अध्याय था। जिसे देख वो बहुत खुश थी की वह अपने धर्म के बारे में पढ़ेंगी। लेकिन उसका कहना है उसमें हिन्दू धर्म की बड़ी नकारात्मक छवि बनी थी। किताब में बार-बार लिखा था कि हिन्दू धर्म में जातिवाद है। इस बच्ची ने हिन्दू धर्म के लिए आवाज़ उठाते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में कई सकारात्मक चीज़ें हैं, जो किताबों में छपनी चाहिएष हर धर्म में ऊंच-नीच होती है पर सिर्फ़ हिन्दू धर्म को ही क्यों ऐसे दिखा गया है।

1 2
No more articles