इसमें महिला ने एक शख्स की फोटो अपलोड करते हुए बताया कि कैसे पब्लिक प्लेस पर एक शख्स बेशर्मी से उसे लगातार घूर रहा था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने ना सिर्फ महिला, बल्कि इंटरनेट को भी हैरान कर दिया।  बता दें कि, जैसे ही महिला टेबल के नजदीक पहुंची, हैरान होने के साथ ही वो जोर-जोर से हंसने भी लगी।

दरअसल, दूर से उसे वो शख्स चेयर पर बैठा नजर आ रहा था लेकिन असल में वो पीछे लगे बोर्ड का हिस्सा था। इसका मतलब है कि वो उतनी देर से महिला तस्वीर में मौजूद शख्स से चिढ रही थी। इस तस्वीर को पहली नजर में देखकर कोई भी यही समझ बैठेगा कि चेयर पर कोई इंसान बैठकर उसे घूर रहा है।

जबकि असलियत में वो सिर्फ पीछे लगे पोस्टर का हिस्सा है। इस तरह की फोटोज ऑप्टिकल इल्यूशन का हिस्सा होती हैं। इन फोटोज को पहली नजर में समझ पाना काफी मुश्किल होता है। इस महिला की तरह कई लोग इस फोटो को देखकर कंफ्यूज हो चुके हैं।

1 2
No more articles