खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं कर जाती। इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि एक लड़की ने अपने पूरे जिस्म पर सर्जरी करा डाली। सबसे खास बात यह है कि इस लड़की ने ऐसा अपने ब्वायफ्रेंड का दिल जीतने के लिए किया है। ली ही डैने नाम की यह लड़की बीजिंग की रहने वाली है।  ली ने सर्जरी चेहरे से लेकर स्तनों तक करवायी है। उन्होंने अपने पूरे बदन की ऐसी सर्जरी करवायी है जिससे वह बेहद खूबसूरत हो गयी है। लेकिन लोग इसे कंप्यूटर की कारीगरी मान रहे हैं। इंटरनेट पर उनके इस लुक से काफी बवाल मचा हुआ है।मिनटो में स्टार और बन गए लाखो दीवाने

आपको बता दें कि इस लड़की की उम्र महज़ 15 साल है और इसके शरीर का शायद ही कोई हिस्सा ऐसा हो जो सर्जरी से बचा रह गया हो। 15 साल की ली ने अपने रूठे बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए अपनी आंखों से लेकर स्तन तक की सर्जरी करा ली। ली ने अपने इस बदले हुए अंदाज और अवतार की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर पर डाले तो वह मिनटों में ही स्टार बन गईं। सोशल मीडिया पर ली की खूबसूरती के पीछे दीवानों की संख्या 5 लाख तक हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर ली की तस्वीरों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया है। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी खूबसूरत लड़की आज तक नहीं देखी। कुछ का कहना है कि ली के चेहरे की यह खूबसूरती सिर्फ किसी सॉफ्टवेयर से बनाई गई हैं। ली की इस खूबसूरती की पीछे चाहे राज कुछ भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार पंसद किया जा रहा है। ली को उम्मीद भी नहीं थी अपने बॉयफ्रेंड का दिल जीतने के लिए कराई गई उनकी सर्जरी उन्हें सोशल मीडिया पर इतना पॉप्युलर कर देगी।

 

 

No more articles