बचपन में कविता सिखायी जाती थी कि मछली का जीवन पानी होता है जिसके बिना यह एक पल भी जीवित नहीं रह सकती। लेकिन जनाब आजकल की मछलियां भी इंसान की तरह चतुर हो गईं हैं। ये अपने शिकारी को इस तरह धोखा दे देती हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं की हुई होती। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे कि मछली ने किस तरह बड़ी चालाकी से खुद को मरने से बचा लिया।

चेक गणराज्य के ब्रनो के इस वीडियो में 2 मछुआरों को एक बड़ी मछली को अपने हाथों में पकड़े दिखाया गया है। मछुआरों ने कभी नहीं सोचा होगा कि हाथ में आई इतनी बड़ी मछली को उन्हें खोना भी पड़ सकता है। दरअसल मछली पकड़ने के बाद जब मछुआरे उसे जमीन पर रखे एक कपड़े में बांधने की कोशिश कर रहे होते हैं ठीक उसी समय वह मछली उनके हाथों से फिसलती हुई नदी में समा जाती है।

मछुआरे दोबारा उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह मछली उनके हाथ नहीं आती।किसी ने सच हीकहा है, ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’.सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद से इस वीडियो को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. 27 जून को यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबिक कई लोगों ने इस लाइक और शेयर भी किया है।

No more articles