पेड़

पाकिस्तान के लांडी कोटल इलाके में स्थित इस पेड़ को एक अंग्रेज अफसर ने शराब के नशे में गिरफ्तार करवा दिया था। साल 1898 में नशे में धुत्त ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वायड लांडी कोटल आर्मी कैंटोनमेंट में टहल रहा था। इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि सामने मौजूद बरगद का पेड़ उसकी तरफ आ रहा है। वो इससे बुरी तरह घबरा गया और आसपास मौजूद सैनिकों को आदेश देकर उसने पेड़ को गिरफ्तार कर लिया। इस पेड़ पर I am under arrest की एक तख्ती लटकी हुई है। ये पेड़ ब्रिटिश क्रूरता का जीता जागता उदाहरण है। अंग्रेजों की क्रूरता को बताता इस पेड़ को लोग दूर-दूर से देखने के लिए आते हैं।

 

1 2
No more articles