नीली रंग की ये जेली फिश बहुत ही खतरनाक है इसके छूते ही लोगो की मौत हो जाती हैं। क्या हुआ यकिन नही होता ना लेकिन ये सच है।

जी हां आप भी अक्सर आपनी गर्मी की छुट्टियां समुद्र किनारे बिताना चाहते होगें… अगर ऐसा है तो थोड़ा संभल जाइए। क्योंकि समुद्र किनारे कुछ ऐसे भी खतरनाक जीव दिखाई दे सकते हैं जिसे छूने भर से आपकी मौत हो जाएगी। देखने में ये जीव बेहद खूबसूरत बैगनी रंग के फूल की तरह दिखते हैं जिसे देखकर आपको छूने का मन करेगा लेकिन छूने के बाद कुछ भी हो सकता है।

इसका नाम ‘Portuguese Man-of-War’ है। यह जीव जेली फिश की तरह दिखता है लेकिन होता कुछ और ही है लेकिन इस जीव की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। छूते ही नीले रंग की स्याही छोड़ देता है यह जीव उसके बाद उस हिस्से पर जलन और खुजली होकर लाल दाने होने लगते हैं। ये जहर की तरह होता है पूरे शरीर में फैलते ही लोगों की मौत हो जाती है।

यह पुर्तगीज मैन ऑफ वार जेलीफिश, पुर्तगाली नौसेना के बैंगनी रंग की टोपी जैसी दिखती है। ये दुनिया की ज्यादा विषैली समुद्री प्रजातियों में शामिल हैं। जिसे छूते ही लोगो की मौत हो जाती हैं।

No more articles